
जबलपुर में वीरांगना को मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
जबलपुर (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। नरई नाला स्थित समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती ने न केवल अकबर की सेना को तीन बार परास्त किया बल्कि सुशासन और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी कई नवाचार करते हुए क्षेत्र को शासन व्यवस्था प्रदान की। उन्होंने क्षेत्र के तालाबों व जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार भी प्राथमिकता से किया।
उन्होंने कहा कि यह उनकी वीरता और पराक्रम को आदरांजलि है। श्री यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अकबर का दौर कठिनकाल था। एक ओर जहां महाराणा प्रताप उससे संघर्ष कर रहे थे तो वहीं वनांचल में वीरांगना रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना से लोहा लिया। श्री यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती और रानी आवंतीबाई लोधी ऐतिहासिक रूप से नारी शक्ति की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि युद्ध हो या शासन व्यवस्था महिलाओं की क्षमता से देश ही नहीं दुनिया भी अवगत है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रदेशा महिला अध्यक्ष अश्विनी परांजपे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, सांसद सुमित्रा बाल्मिक, अखिलेश जैन, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, विधायक इंदु तिवारी, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, निगमअध्यक्ष रिकुंज विज नगराध्यक्ष रत्नेश सोनकर ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटैल, एकता ठाकुर आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा की कार्य समिति घोषित, मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह सहित कई नाम शामिल
Author: Jai Lok






