Download Our App

Home » News » राहुल गांधी और कार्तिकेय विवाद निपटाने में विवेक तन्खा की सार्थक भूमिका

राहुल गांधी और कार्तिकेय विवाद निपटाने में विवेक तन्खा की सार्थक भूमिका

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में विगत 7-8 सालों से लंबित चले आ रहे मानहानि के दावे प्रकरण में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। राहुल गांधी को न्यायालय के इस प्रकरण से राहत दिलाने में वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा की अहम और सार्थक भूमिका रही है। श्री तन्खा ने इसके पूर्व में बड़ा दिल दिखाते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विष्णु दत्त शर्मा, सहित अन्य लोगों पर किये गए मानहानि के दावे को भी वापस लेते हुए सभी भाजपा नेताओं को राहत दी थी और राजनीति में वरिष्ठ राजनेता होने का बड़प्पन दिखाते हुए इन न्यायालीन प्रकरणों को समाप्त किया था।

कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा की भूमिका वैसे भी अहम मानी जाती है और वे पूर्व में कई बार कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संकट मोचक के रूप में अपनी भूमिका अदा कर चुके हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के बीच में मानहानि का यह मुकदमा 7 साल पहले प्रारंभ हुआ था। 2018 में झाबुआ की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स का जिक्र कर कार्तिकेय चौहान का नाम ले लिया था। इसी के बाद मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया था। भोपाल में एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में समन जारी किया था। इसके बाद परिवाद और समन को रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया था।सूत्रों के अनुसार इससे पूरे प्रकरण को निपटने में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा की भूमिका अहम थी उन्होंने दोनों पक्षों के बीच में सार्थक संवाद स्थापित करते हुए इस विवाद का पटापेक्ष करने का रास्ता निकाला।

उक्त प्रकरण में पिछली सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि राहुल गांधी ने भ्रम वश उनका नाम ले लिया था जबकि उनका उद्देश्य वह नहीं था। इसके बाद कोर्ट ने कार्तिकेय का पक्ष मांगा था और उसके आधार पर आगे की सुनवाई के लिए कहा था।

कार्तिकेय चौहान ने भी विवेक तन्खा जैसे वरिष्ठ की बात का आदर रखते हुए बात को समझा और उन्होंने कोर्ट को बताया कि यदि राहुल गांधी ने भ्रमवश उनका नाम लिया था तो अब उन्हें कोई आपत्ति नही है।

इसके बाद हाई कोर्ट की सिंगल बेंच के न्यायाधीश प्रमोद कुमार अग्रवाल ने मानहानि से जुड़ी याचिका का निराकरण कर दिया।

 

 

जमीन हड़पने के मामले में तहसीलदार ,पटवारी सहित डिंडोरी के पिता पुत्र पर मामला दर्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » राहुल गांधी और कार्तिकेय विवाद निपटाने में विवेक तन्खा की सार्थक भूमिका

Top Headlines

Live Cricket