Download Our App

Home » News » लंबे अरसे बाद किसी प्रदर्शन में एकजुट नजर आए कांग्रेसी

लंबे अरसे बाद किसी प्रदर्शन में एकजुट नजर आए कांग्रेसी

जबलपुर (जय लोक)। विगत दिनों सफाई कर्मचारियों के हित में कांग्रेस के द्वारा एक मशाल जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया गया था। बड़ी संख्या में कांग्रेस जन इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। लंबे अरसे बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच में एकजुटता नजर आई। उत्तर मध्य के पूर्व विधायक विनय सक्सेना की आवाह्न पर आयोजित हुए इस आंदोलन प्रदर्शन कार्यक्रम की नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने भी गंभीरता को देखते हुए नगर संगठन की उपस्थिति सुनिश्चित करवाई। कार्यक्रम के आरंभ से ही नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा हाथों में मशाल थामें आगे आगे चल रहे थे। इसके साथ ही कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने भी बड़ी संख्या में इस मशाल जुलुस में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत आयोजित हुए इस मशाल जुलूस आंदोलन कार्यक्रम में सभी कांग्रेसियों की एक जुटता लंबे समय बाद नजर आई ,इस बात का उत्साह भी कांग्रेस के लोगों में नजर आया। नगर संगठन के साथ सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन इस ही दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस अब हर कार्यक्रम में पूरी दमखम और एक जुटता के साथ इसी प्रकार सडक़ों पर उतरकर जनता के हित में आवाज बुलंद करें।

कार्यक्रम में विनय सक्सेना के साथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, रमेश चौधरी, चिंटू चौकसे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष अजय रावत, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, पार्षद अख्तर अंसारी, गुड्डू नबी, वकील अंसारी, शेखर सोनी, सतीश तिवारी, पूर्व पार्षद तेजकुमार भगत, संजय बघेल, पंकज पाण्डेय, मदन लारिया, नरेन्दर सिंह पांधे, राजेंद्र सराफ रज्जू, राकेश चौधरी, एडवोकेट मुहम्मद अल्तमश, पंकज निगम, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धांत जैन गोलू, मेवालाल पटेल, विजय रजक, केशव नारायण कोरी, रिजवान अली कोटी, ताज खान तज्जू, शैलेन्द्र गुप्ता, आदेश चौबे, सत्यम तिवारी बाबा, सौरभ रैकवार, अल्केश गुप्ता, मोनू खंडेलवाल, अभिनव मिश्रा, प्रशांत जैन सन्नी, जय ठाकुर, आशीष उसरेटे, विक्की पटेल, सुनील विश्वकर्मा, राजू श्रीवास्तव, सहित महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, गीता शरत तिवारी, अंजू सिंह बघेल, इंदिरा पाठक तिवारी, रेखा जैन, कौशल्या गोंटिया, लवली यादव, राखी रज्जू सराफ, कहकशां अंजुम, सुनीता मिश्रा, देवकी पटेल, प्रियंका सोनी, रोशनी पटेरिया, पूनम उसरेटे,  इत्यादि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

आधी रात को कलेक्टर सिंह ने छापामार शैली में किया निरीक्षण, खुले में रखा गेहूँ देखते ही भडक़े, केंद्र प्रभारी को दिया नोटिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » लंबे अरसे बाद किसी प्रदर्शन में एकजुट नजर आए कांग्रेसी

Top Headlines

Live Cricket