Download Our App

Home » News » लकड़ी गोदाम में भडक़ी आग, लाखों का माल खाक, गंगासागर में हुआ हादसा, शार्ट सर्किट से लगी आग

लकड़ी गोदाम में भडक़ी आग, लाखों का माल खाक, गंगासागर में हुआ हादसा, शार्ट सर्किट से लगी आग

जबलपुर (जयलोक)। शहर में देर रात फिर एक अग्रिहादसा हुआ जिसमें बड़ा नुकसान हुआ। शार्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में लकड़ी के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूखी लकडिय़ाँ होने के कारण आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही पहुँचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर के गंगासागर इलाक में श्री सत्य साईं टिंबर एंड प्लाइवुड में देर रात 2.30 बजे यह हादसा हुआ। यहां लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी दूर से देखी जा रहीं थीं। आग लगने के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग काफी बढ़ चुकी थी जिसके बाद लोगों को पीछे हटना पड़ा। वहीं सूचना मिलते ही दमकलकर्मी पहुँचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शार्ट सर्किट से लगी आग

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम के पास सीएनसी मशीन में शार्ट सर्किट हुआ था। यह चिंगारी गोदाम तक पहुँच गई। जिसने लाखों का नुकसान करा दिया। गोदाम संचालक का कहना है कि रात 11 बजे वह गोदाम बंद कर घर चला गया था। तभी सुरक्षाकर्मी ने उसे आग लगने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो गोदाम आग से घिरा हुआ था।

पाँच दमकल वाहन पहुँचे

लकड़ी के गोदाम में आग लगने से आग काफी बढ़ चुकी थी। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को 5 वाहन पानी की जरूरत पड़ी। एक के बाद एक पाँच दमकल वाहनों को घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई।

प्रदेश भाजपा का नया कोर ग्रुप गठित 14 अप्रैल को संगठनात्मक मुद्दों पर होगा मंथन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » लकड़ी गोदाम में भडक़ी आग, लाखों का माल खाक, गंगासागर में हुआ हादसा, शार्ट सर्किट से लगी आग

Top Headlines

Live Cricket