Download Our App

Home » News » लखनादौन में बस-ट्रक हादसा, भोपाल से मंडला जा रही बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 17 घायल

लखनादौन में बस-ट्रक हादसा, भोपाल से मंडला जा रही बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 17 घायल

सिवनी (जयलोक)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 (एनएच-44) पर रविवार, 26 जुलाई को भीषण सडक़ हादसा हो गया। भोपाल से मंडला जा रही एक यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए।
हादसे में कहानी के रहन वाले देवेंद्र पटेल (40) की मौत हो गई। 17 घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन ले जाया गया। इनमें से चार यात्रियों को गंभीर चोटों के कारण जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल लखनादौन में चल रहा है।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया
लखनादौन पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर एनएच-44 पर ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर साइड में कराया और ट्रैफिक बहाल कराया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद पता चलेगा।
ये यात्री घायल
घायल यात्रियों में रघुवीर साहू पिता भुन्नीलाल साहू (50), विद्या साहू पति रघुवीर साहू (42), देवलाल पिता चेतराम झारिया (50), रतन लाल पिता रूपसिंह साहू (60), दिगलो बाई पति हेमंत कुमार यादव (50), अनिता पति अरविंद सिंह राजपूत (34), सुखवती पति नेतराम मेहरा (85), लता राजपूत पति सतेंद्र राजपूत (34), अरविंद राजपूत पिता दर्शन राजपूत (35), संदीप पिता कृष्ण रमन यादव (46), नेम सिंह पिता दशरत लाल मरकाम (50), दुम्मा पिता बारेलाल भारती (45), राजकुमार पिता जयसिंग पन्द्रे (34), बदराइन पति शंकर तेकाम (60), आनंद बाई पति सरकार सिंह ठाकुर (50), अभय पिता सरजू प्रसाद नामदेव (25), कुंवर सिंह मरकाम पिता बाबूलाल मरकाम (37) शामिल है।

 

५ लोगों की हत्या का  एक टूटे मोनोग्राम ने खोला राज, जबलपुर का डॉ. भी शामिल, सड़क हादसे की साजिश का नरसिंगपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य षड्यंत्रकारी समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » लखनादौन में बस-ट्रक हादसा, भोपाल से मंडला जा रही बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 17 घायल

Top Headlines

12 वर्षों में 116, 7 वर्षों में 65 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, 7.5 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित

पेपर माफिया का अरबों का कारोबार? नई दिल्ली (जयलोक)। देश में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं

Live Cricket