Download Our App

Home » अपराध » लाखों के जेवरात के साथ स्टेशन में पकड़ी गई चार महिलाएँ

लाखों के जेवरात के साथ स्टेशन में पकड़ी गई चार महिलाएँ

जबलपुर (जयलोक)
ट्रेनों में व स्टेशनों में चोरी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ एवं चोरी गये माल की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी जीआरपी बलराम सिंह यादव के मार्ग दर्शन में स्टेशन में जीआरपी एवं आरपीएफ  (सीआईबी) के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान में आज रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 4/5 पर संघन चेकिंग के दौरान चार महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बैठी मिली। जो जीआरपी टीम को आता हुआ देख कर उठकर जाने लगी जिन्हें प.आर. 245 एवं अन्य स्टाफ की मदद से पकड़ा गया। जिन्होंने अपना नाम राखी परमार, हिना हथागले, सुमित्रा शिन्दे, सुरेखा शिन्दे बताया। सभी महिलाएं नागपुर की रहने वाली हैं। पूछताछ के लिए चारों महिलाओं को जीआरपी थाने लाया गया, जिनसे पूछताछ करने पर महिलाओं से विभिन्न अपराधों से संबंधित कुल मशरूका 1 लाख 68 हजार 900 रूपये के सोने एवं चांदी के जेबरात जप्त किये गये है एवं महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। अब जीआरपी महिलाओं से जेवरों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » लाखों के जेवरात के साथ स्टेशन में पकड़ी गई चार महिलाएँ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!