Download Our App

Home » दुनिया » वकालत के साथ पत्रकारिता नहीं कर सकते वकील

वकालत के साथ पत्रकारिता नहीं कर सकते वकील

नई दिल्ली (जयलोक)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि अधिवक्ता पूर्णकालिक या अंशकालिक आधार पर वकालत के साथ पत्रकारिता का कार्य नहीं कर सकते। न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने बीसीआई के रुख को स्वीकार किया है। बीसीआई ने अपनी नियमावली के नियम 49 का हवाला देते हुए कहा कि वकीलों को अन्य व्यवसाय या नौकरी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
इस मामले में याचिकाकर्ता ने हलफनामा दाखिल कर कहा कि वह अब पत्रकार के रूप में काम नहीं करेंगे और केवल अधिवक्ता के रूप में अपने कार्य करेंगे। यह मामला वकील और पत्रकार मोहम्मद कामरान द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है।
पीठ ने बीसीआई के इस निर्णय को मान्यता देते हुए कहा कि वकील के पेशे में पूर्णकालिक प्रतिबद्धता होनी चाहिए और पत्रकारिता जैसे अन्य कार्यों में संलग्न होना नियमों का उल्लंघन है। बीसीआई का यह रुख साफ करता है कि वकालत के पेशे की गरिमा और उसकी प्राथमिकता बनाए रखने के लिए अधिवक्ताओं को अन्य पेशों से अलग रहना होगा।

नमो भारत कॉरिडोर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » वकालत के साथ पत्रकारिता नहीं कर सकते वकील
best news portal development company in india

Top Headlines

बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुखद घटना घटी। यहां बेटे की शादी के तीन दिन पहले पिता की सडक़ हादसे

Live Cricket