Download Our App

Home » Uncategorized » विदिशा को मिलेगा नगर निगम का दर्जा! सीएम बोले- हमारे राष्ट्रीय नेता जो मांगेंगे सब मिलेगा

विदिशा को मिलेगा नगर निगम का दर्जा! सीएम बोले- हमारे राष्ट्रीय नेता जो मांगेंगे सब मिलेगा

भोपाल (जयलोक)। विदिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मांगों पर सहमति जताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि विदिशा में अगला चुनाव नगर निगम के रूप में होगा। इसके अलावा सडक़ों के निर्माण और आधुनिक स्टेडियम के विकास का भी ऐलान किया गया। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल रहे। विदिशा में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर सीएम मोहन यादव ने मंच से शिवराज सिंह की मांगों पर कई घोषणाएं भी कीं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि विदिशा में अगला चुनाव नगर निगम के रूप में होगा। सीएम ने कई सडक़ों के निर्माण के साथ ही आधुनिक स्टेडियम निर्माण का भी ऐलान किया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा कि भाई साहब ने जो बातें कही हैं, मैं वो सब मान लेता हूं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को आईपीएल नहीं बल्कि देश के लिए खेलने के लिए तैयार करें। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।
शिवराज सिंह ने मंच से रखी विदिशा के विकास की मांगें
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में विदिशा को नगर निगम बनाने की मांग की। उन्होंने विदिशा शहर और जिले की सडक़ों के विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने की मांग भी रखी। इसके साथ ही स्टेडियम को आधुनिक बनाने की भी डिमांड की। इस पर सीएम यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता जो मांगेंगे सब मिलेगा।

 

कोबरा से खिलवाड़ करने वाले युवक का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा बेवकूफी बन सकती थी मौत का कारण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विदिशा को मिलेगा नगर निगम का दर्जा! सीएम बोले- हमारे राष्ट्रीय नेता जो मांगेंगे सब मिलेगा

Top Headlines

Live Cricket