Download Our App

Home » Uncategorized » विद्युत विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ी तीन गायें, जमीन में फैले करंट लगने से हुई मौत

विद्युत विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ी तीन गायें, जमीन में फैले करंट लगने से हुई मौत

जबलपुर (जय लोक)।  हर साल गर्मी बारिश के मौके पर मेंटनेंस के नाम पर बिजली विभाग द्वारा बड़े बड़े वादे और दावे किए जाते हैं। बिजली बिल वसूली के लिए उपभोक्ताओं को परेशान तक किया जाता है। इतना ही नहीं बिजली बिल का समय पर भुगतान ना होने पर संपत्ति तक कुर्क की जाती है लेकिन जब बात सुविधा देने की आती है तो बिजली विभाग फिसड्डी साबित होता है। खासतौर पर गर्मी और बारिश के दिनों में बिजली विभाग के दावों की पोल खुल जाती है। गर्मी में जहां बिजली कटौती की जाती है तो वहीं बारिश के मौसम में लापरवाही से करंट लगने से कई लोगों की जानों पर बन आती है। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत तुनिया के ग्राम घुल्लापाठ में सामने आया। जहां विद्युत पोल के आसपास जमीन पर फैले करंट में तीन मवेशी चपेट में आ गए और उनकी करंट लगने से तड़प तड़प कर मौत हो गई।
घुल्लापाठ गांव में बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर का करंट जमीन में फैल गया इस दौरान यहां से तीन मवेशी गुजर रहे थे जो करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब मवेशियों के शव देखे तो वे आकोशित हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग गर्मी के मौके पर अनाप शनाप बिजली बिल देते हैं बिजली कटौती कर लोगों को परेशान करते हैं। वहीं बारिश के मौसम के पहले मेंटनेंस के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। जिसकी खामियाजा मवेशी और लोगों को भुगतना पड़ता है।

सडक़ के पास हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा सडक़ से महज चार मीटर दूरी पर हुआ। यहां लगे ट्रांसफार्मर के आसपास की जमीन पर बारिश के मौसम में हमेशा करंट फैल जाता है। जिसकी शिकायत बिजली अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। लेकिन हर बार बिजली अधिकारियों से सिर्फ  आश्वासन ही मिला है। कल हुए हादसे के दौरान तेज बारिश हो रही थी। जमीन पूरी तरह से गीली थी। जिसमें करंट का फैलाव तेजी से हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि कोई ग्रामीण इसकी चपेट में नहीं आया, वरना यह हादसा और भी भयानक हो सकता था।

विद्युत पोलों के आसपास नहीं हो रही पेड़ों की छटाई

बारिश के मौसम में पेड़ अक्सर हादसे का कारण बनते हैं। वहीं विद्युत पोलों के आसपास लगे पेड़ों से तो करंट लगने का भी भय बना रहता है। लेकिन बारिश के पूर्व इन पेड़ों की छटाई नहीं की गई। जिससे अब पेड़ों में भी करंट फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणोंं का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही आखिर कितनों की जान लेगी।

शहर विकास के लिए महापौर अन्नू ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से माँगी 4 अरब 60 करोड़ रुपये की राशि

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विद्युत विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ी तीन गायें, जमीन में फैले करंट लगने से हुई मौत

Top Headlines

Live Cricket