
जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद गोंटिया को मप्र शासन के तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री गोटिया के अध्यक्ष बनने से जबलपुर के खाते में एक महत्वपूर्ण पद आ गया है।

श्री विनोद गोटिया अपने प्रारंभिक जीवन से ही पिछले 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभाई है।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के नगर मंत्री से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू करने वाले श्री गोंटिया जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, प्रदेश महामंत्री भाजपा, के दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके हैं।


वर्ष 2016 में श्री गोंटिया को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का चुनाव भी लड़वाया था। श्री गोंटिया को भाजपा के केन्द्रीय संगठन द्वारा देश के दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार का जिम्मा भी लगातार दिया जा रहा है। अभी हाल ही में असम में विधानसभा के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।
.
सात साल बाद जेडीए अफसरशाही से मुक्त, संदीप जैन को अध्यक्ष की कमान,प्रशांत केसरवानी उपाध्यक्ष नियुक्त
Author: Jai Lok






