Download Our App

Home » Uncategorized » विमान के दोनों इंजनों की ईंधन सप्लाई का कटऑफ होना हादसे की वजह?

विमान के दोनों इंजनों की ईंधन सप्लाई का कटऑफ होना हादसे की वजह?

दुर्घटना से पहले दोनों पायलटों के बीच हुई बातचीत के अंश आए सामने
नई दिल्ली। एअर इंडिया विमान (एआई171) हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की इस रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसके अनुसार टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजनों का अचानक बंद हो जाना, विमान क्रैश का कारण माना जा रहा है। विमान क्रैश के दौरान दोनों पायलटों के बीच बातचीत के अंश भी सामने आए हैं, जिसमें एक पायलट पूछता है, कि आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया? इसके जवाब में दूसरा पायलट कहता है, मैंने ऐसा नहीं किया। इसके चंद बाद ही विमान मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा जाता है। इस प्रकार भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने इस हादसे की जारी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इनमें विमान के दोनों इंजनों की ईंधन सप्लाई का कटऑफ होना सबसे अहम खुलासा माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान के टेकऑफ करने के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच रन से कटऑफ स्थिति में चले गए। इसका मतलब है कि इंजनों तक ईंधन की सप्लाई अचानक बंद हो गई, जिसके कारण दोनों इंजन पूरी तरह से बंद हो गए। यह विमान के लिए बेहद खतरनाक स्थिति थी, क्योंकि टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन पावर के बिना विमान उड़ान नहीं भर सकता और न ही ऊंचाई हासिल कर सकता।

 

श्रद्धा और समर्पण का पर्व है गुरु पूर्णिमा: चैतन्यानंद महाराज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विमान के दोनों इंजनों की ईंधन सप्लाई का कटऑफ होना हादसे की वजह?

Top Headlines

Live Cricket