Download Our App

Home » News » विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को निकलेगी स्वच्छता अभियान रैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को निकलेगी स्वच्छता अभियान रैली

जबलपुर (जयलोक)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत, जबलपुर महानगर एवं शैल्बी अस्पताल, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 5 जून को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक पर्यावरणीय रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है। आरोग्य भारती के प्रांत पर्यावरण प्रमुख इंजी. देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रैली का शुभारंभ शेल्बी अस्पताल से होगा। रैली अहिंसा चौक, एकता चौक, सनातन चौक एवं विजय नगर से होते हुए विशाल शिव तिकोना पार्क में संपन्न होगी।

रैली के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिह अन्नू, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील भागचंदानी, अग्रसेन वार्ड पार्षद कमलेश अग्रवाल, श्रीमती सोनिया रणजीत ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील शर्मा, शैल्बी अस्पताल के सीएओ डॉ. संदीप श्रीवास्तव एवं डिप्टी सीएओ अंकित जैन विशेष रूप से शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र जामदार होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. राजेश धीरावाणी करेंगे। आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे तथा स्वच्छ एवं हरित जबलपुर के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

 

2.50 रुपये और बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को निकलेगी स्वच्छता अभियान रैली

Top Headlines

Live Cricket