Download Our App

Home » Uncategorized » वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ

वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ

राहुल, खरगे और प्रियंका गांधी जैसे कई दिग्गज रहे मौजूद
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में एक दशक बाद बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में दस साल बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की सत्ता में वापसी हो गई है।

केरल के राज्यपाल आरवी आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सतीशन के साथ उनके 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई। सत्ता परिवर्तन के इस ऐतिहासिक मौके पर पूरी राजधानी जश्न के माहौल में डूबी नजर आई। शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए सेंट्रल स्टेडियम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, जिससे पूरा परिसर खचाखच भरा रहा।

इस गरिमामयी समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। नए मुख्यमंत्री की हौसलाअफजाई के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित देश के कई दिग्गज राजनेता इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली इस नई सरकार में अनुभवी और युवा चेहरों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला है। 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश ने मंत्री पद की शपथ ली। गठबंधन सहयोगी आईयूएमएल को पांच मंत्री पद मिले हैं, जिनमें पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर कैबिनेट में शामिल हुए हैं। इनके अलावा मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन को भी मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।

 

फिजिकलफिटनेस,डांस,खेलों का विशेष 15 दिवसीय शिविर संपन्न, जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों के सामने बच्चों ने दी प्रस्तुति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!