Download Our App

Home » अपराध » वेयर हाउस पहुँचे गेहूँ में मिलाई जा रही थी मिट्टी, जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा

वेयर हाउस पहुँचे गेहूँ में मिलाई जा रही थी मिट्टी, जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा

जबलपुर (जयलोक)। खरीदी केन्द्रों से वेयर हाउस पहुँचने वाले गेहूँ में  वजन बढ़ाने के लिए उसमें मिट्टी मिलाई जा रही है। ताकि हर बोरी में कम गेहूँ भरा जा सके और इस गेहूँ को मनमाने दाम में बाहर बेचा जा सके।  वेयर हाउस संचालक ने इसे अपनी कमाई जा जरिया बना लिया। लेकिन वेयर हाउस संचालक की यह होशियारी आज भारी पड़ गई। शिकायत के बाद आज जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीम जब निरीक्षण करने पहुँची तो शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद वेयर हाउस संचालक के खिलाफ कार्रवाही की गई।
मामला मझौली का है यहां कटाव रोड स्थित रेवा वेयर हाउस का है यहां खुलेआम गेहूं में मिट्टी मिलाई जा रही थी। कई दिनों से इसकी शिकायत अधिकारियों के कानों तक पहुँच रही थी। आज शिकातय पर जिला प्रशासन  जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने वेयर हाउस में दबिश दी तो पूरा खेल समझ में आ गया। टीम जब यहां पहुँची तो उन्होंने अपनी आखों से देखा कि किस तरह गेहूं में मिट्टी मिलाई जा रही है। मां रेवा वेयरहाउस के मालिक नितेश पटेल पर धान खरीदी मामले में भी अनियमितताएं करने के चलते एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी एक बार फिर से गड़बड़ी का नया मामला सामने आ गया। वहीं पुलिस का कहना है कि गेहूं में मिट्टी मिलाने की शिकायत मिली है। जाँच अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद दुकान संचालक पर कार्रवाही की जाएगी।
खरीदी केन्द्रों से मिल रहा साफ गेहँू
इस संबंध में यह भी बात सामने आ रही है कि खरीदी केन्द्रों से वेयर हाउस में साफ गेहूं पहुँच रहा है। लेकिन वेयर हाउस में आते ही खुले आम मिट्टी मिलाने का खेल शुरू हो जाता है। जिससे बोरी में वजन तो तय रहता है लेकिन गेहूँ कम।

 

हनुमानताल में मिली खोपड़ी किसकी?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » वेयर हाउस पहुँचे गेहूँ में मिलाई जा रही थी मिट्टी, जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!