Download Our App

Home » News » शराब पार्टी में युवक की हत्या, मामूली विवाद पर चले चाकू, आरोपी गिरफ्तार

शराब पार्टी में युवक की हत्या, मामूली विवाद पर चले चाकू, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जय लोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया।

वहीं हत्यारे के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक का करीबी दोस्त ही था जो आएदिन साथ में शराब पार्टी किया करते थे।

तिलवारा थाने में सुबह राकेश पटैल निवासी सगड़ा ने सूचना दी कि वह शादी पार्टी में हलवाई का काम करता है। कल रात पत्नी तथा मझले बेटे पवन पटेल के साथ घर पर था उसका छोटा बेटा अनिल पटेल मेडिकल में अपनी चाय दुकान पर चला गया था। बड़ा बेटा शुभम पटेल चाय दुकान में काम करता हैै जो घर से सुबह 9 बजे दुकान में काम करने चला गया था। रात 3 बजे वह अपने घर में सो रहा था तभी पड़ौसी दिलीप कुमार पटेल ने घर आकर बताया कि वह शुभम और भीम पटेल के साथ सगड़ा मैदान में बबूल के पेड़ के पास शराब पीने के लिये बैठा था। उसी बीच शुभम और भीम का झगड़ा हो गया तथा भीम ने अपने पास रखा चाकू निकालकर शुभम के वायें पैर की जांघ में मार दिया है शुभम वहीं पड़ा है।

पिता दिलीप के साथ सगड़ा मैदान गया जहां उसका बेटा शुभम पटैल जमीन पर पड़ा था जिसे वायें पैर की जांघ सेें खून निकल रहा था उसने शुभम से पूछा तो शुभम ने बताया कि भीम पटैल ने चाकू से मार दिया है, उसने दिलीप पटैल के साथ अपने बेटे शुभम को उपचार हेतु मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आज सुबह शुभम की मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने आरोपी भीम पटेल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर लिया गया है।

 

 

डिजिटल अरेस्ट घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शराब पार्टी में युवक की हत्या, मामूली विवाद पर चले चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket