Download Our App

Home » News » शहर के नेताओं ने भी पश्चिम बंगाल के चुनाव में अहम भूमिका निभाई, संवेदनशील मालदा में 45 दिन डटे रहे चंद्रशेखर पटेल, जय रोहाणी ने भी दिलाई 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत

शहर के नेताओं ने भी पश्चिम बंगाल के चुनाव में अहम भूमिका निभाई, संवेदनशील मालदा में 45 दिन डटे रहे चंद्रशेखर पटेल, जय रोहाणी ने भी दिलाई 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत

जबलपुर (जयलोक)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली बार बनी सरकार को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी देखी जा रही है। इस जीत में शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान है। जिन्होंने कई दिनों तक पश्चिम बंगाल में रहकर भाजपा की जीत का झंडा फहराया। इसमें शहर के भाजपा नेता जय रोहाणी और चंद्रशेखर पटेेल का भी योगदान रहा है। जो कई दिनों तक वहां सौंपे गए दायित्व को पूरा करने में जुटे हुए थे। कल जिन भाजपा नेताओं को पश्चिम बंगाल में विधानसभा जीत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन्हें भोपाल भी बुलाया गया और उनके कार्यों को सराहा गया।

भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जबलपुर के चंद्रशेखर पटेल ने मालदा जिले की इंग्लिशबाजार विधानसभा में 45 दिनों तक सक्रिय रहकर चुनावी अभियान को गति दी। मालदा जिला हाल के समय में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील रहा है।

1 अप्रैल 2026 के आसपास हुई एक गंभीर घटना में उग्र भीड़ द्वारा न्यायिक अधिकारियों को कई घंटों तक बंधक बनाए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। ऐसे चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण वातावरण में चुनावी कार्य करना किसी परीक्षा से कम नहीं था। इन विषम परिस्थितियों के बावजूद चंद्रशेखर पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाया। 45 दिनों के प्रवास के दौरान युवा सम्मेलन, युवा चौपाल, बूथ स्तरीय बैठकें और घर-घर संपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत किया गया।

श्री पटेल ने बताया कि क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन लगातार मिलता रहा, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बना रहा।  इसी के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव में डॉ. जय रोहाणी प्रदेश प्रभारी नीति एवं शोध भाजपा युवा मोर्चा (मध्यप्रदेश) ने बारासात विधानसभा में प्रभारी बनाया गया था। लगभग 45 दिन तक प्रवासी विस्तारक के रूप कार्य किया। हर बूथ, मंडल तक पहुँच कर युवाओं को जोडक़र भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु आग्रह किया और जिस विधानसभा क्षेत्र में 2021 में भाजपा 25 हजार ज्यादा मतों से पराजित हुई थी इस बार के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में 20 हजार से ज्यादा मतों से भाजपा ने जीत का     परचम लहराया।

 

यूपी में अंधड़, बिजली गिरने से 23 की मौत21 जिलों में अलर्ट जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शहर के नेताओं ने भी पश्चिम बंगाल के चुनाव में अहम भूमिका निभाई, संवेदनशील मालदा में 45 दिन डटे रहे चंद्रशेखर पटेल, जय रोहाणी ने भी दिलाई 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत

Top Headlines

Live Cricket