Download Our App

Home » Uncategorized » शहर के भिखारियों का संवारा जाएगा जीवन: महापौर, बैगर्स फ्री बनेगी सिटी, छोटे बच्चों को शिक्षा और बड़ों को मिलेगा रोजगार

शहर के भिखारियों का संवारा जाएगा जीवन: महापौर, बैगर्स फ्री बनेगी सिटी, छोटे बच्चों को शिक्षा और बड़ों को मिलेगा रोजगार

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम के पंडित भवानी प्रसाद सभाकक्ष में आयोजित की गई बजट बैठक हंगामेदार रही। बैठक में जहां कांगे्रस पार्षद ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पर झूठ बोलने का आरोप लगाया तो वहीं महापौर ने भी अपनी सफाई में कहा कि नगर निगम के पास शहर के विकास के लिए पर्याप्त राशि है। बैठक में शहर में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि चार नए फायर स्टेशन खोलने पर भी चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि शहर में अगर कहीं कोई अग्रि दुर्घटना होती है तो पाँच मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड वहां पहुँच जाए। इसके साथ ही शहर में बढ़ रही भिक्षावृत्ति पर भी चिंता जताई। इसके लिए शहर को बैगर्स फ्री बनाने का भी दावा किया गया। बैठक में महपौर ने कहा कि भिक्षुक लोगों के जीवन विकास के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। जो बच्चे भिक्षुक हैं उन्हें शिक्षा दी जाएगी। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पढ़े लिखे होने के बाद भी भीख माँग रहे हैं ऐेसे लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए उन्होंने दो टूक कहा कि नगर निगम के पास धन की कोई कमी नहीं है। वहीं इन बातों को लेकर कांगे्रस पार्षद संतोष दुबे ने मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महापौर की कई बातें झूठी हैं। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय पर भी कांगे्रस पार्षदों ने सवाल उठाए। कांगे्रस पार्षदों ने कहा कि भाजपा कार्यालय के लिए दस हजार वर्गफीट की जगह दी गई थी। लेकिन कार्यालय 40 हजार वर्गफीट में बनाया गया है। जिसका जवाब देते हुए भाजपा पार्षदों ने कहा कि कार्यालय का निर्माण पूरी तरह से वैध है।

पुलिस कांस्टेबल ने अपने साथी सिपाही को गोलियों से भूना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शहर के भिखारियों का संवारा जाएगा जीवन: महापौर, बैगर्स फ्री बनेगी सिटी, छोटे बच्चों को शिक्षा और बड़ों को मिलेगा रोजगार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!