Download Our App

Home » News » शहर हमारा है …ना खुद गंदा करें और ना दूसरों को करने दें, स्वच्छता रैली में संदेश देने महापौर की अगुवाई में सैकड़ों लोग सडक़ों पर उतरे

शहर हमारा है …ना खुद गंदा करें और ना दूसरों को करने दें, स्वच्छता रैली में संदेश देने महापौर की अगुवाई में सैकड़ों लोग सडक़ों पर उतरे

अध्यक्ष रिकुंज विज, एमआईसी सदस्यगण, पार्षद और निगमायुक्त भी हुये शामिल

जबलपुर (जयलोक)। शहर हमारा है …इसे ना खुद गंदा करें और ना दूसरे को गंदा करने दें, इसी भावना और सन्देश के साथ शहर को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुँचाने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक ‘स्वच्छता जनजागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया।

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में जनभागीदारी का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर ‘स्वच्छ जबलपुर-श्रेष्ठ जबलपुर’ का संकल्प दोहराया। महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है। जब शहर का हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी हमारी संस्कारधानी स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आएगी। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, सभी एम आई सी के सदस्यगण पार्षद और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भी हाथों में स्वच्छता के संदेश की तख्तियाँ लेते हुए टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। रैली का शुभारंभ सिविल लाइन चौक से हुआ। हाथों में स्वच्छता के संदेश वाली तख्तियाँ और जुबां पर जागरूकता के नारे लिए उत्साह का सैलाब शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। रैली का समापन अंबेडकर चौक पर हुआ।इस अभियान में नगर के सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एम आई सी सदस्य सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, डॉ. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, पार्षदगण कमलेश अग्रवाल आदि एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी रहे।

टीम भावना से काम करें, शहर की सूरत बदलने होंगे कामयाब-निगमायुक्त

स्वच्छता कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। यह कहना है निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार का। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरी टीम एक लक्ष्य और टीम भावना के साथ कार्य करेगी, तभी हम शहर की सूरत बदलने में सफल होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर एक-दूसरे के साथ समन्वय बिठाकर कार्य करने के निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आगामी सर्वेक्षण में जबलपुर को शीर्ष स्थान पर स्थापित करना रहा।
कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- स्वच्छता मानकों की गंभीरता को देखते हुए निगमायुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सर्वेक्षण से संबंधित किसी भी कार्य में रत्ती भर भी कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य यह सुनिश्चित करें कि वार्ड स्तर पर कचरा संग्रहण और निपटान की प्रक्रिया सुचारू हो। निगमायुक्त ने अपनी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया कि आप सभी में वह क्षमता है कि शहर को स्वच्छता के उच्चतम शिखर पर ले जा सकें। बैठक में मौजूद टीम के सदस्यों ने भी पूर्ण निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

समदडिय़ा मॉल और केए मॉल में फीडबैक देने वाले ग्राहकों को मिलेगी बिल में 10 प्रतिशत की छूट

जबलपुर (जय लोक)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने जनता को सफाई के प्रति जागरूक करने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा आयुक्त कार्यालय में समदडिय़ा इन और समदडिय़ा मॉल के संचालक अजीत समदडिय़ा एवं कुबेर समदडिय़ा से चर्चा की गई और अनुरोध किया कि शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने की दिशा में भागीदारी करें और अधिक से अधिक लोगों से फीडबैक फार्म भरवाएं। जिस पर श्री समदडिय़ा ने बताया कि आज से समदडिय़ा इन और समदडिय़ा मॉल में जो भी ग्राहक आयेगें और स्वच्छता फीडबैक देगें उन्हें बिल में 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार केए मॉल प्रबंधन ने भी सकारात्मक फीडबैक देने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।

 

 

 

हिंदू धर्म जीवन शैली है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शहर हमारा है …ना खुद गंदा करें और ना दूसरों को करने दें, स्वच्छता रैली में संदेश देने महापौर की अगुवाई में सैकड़ों लोग सडक़ों पर उतरे

Top Headlines

Live Cricket