Download Our App

Home » News » शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर

शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर

जबलपुर (जय लोक)। आज केंट बोर्ड अमले ने मोदीबाड़ा में कार्रवाही करते हुए अवैध डेरी सहित आधा दर्जन अतिक्रमणों को हटाया है। सुबह से ही कार्रवाही में वर्षों से जमे अतिक्रमणों को तोड़ा गया।

बताया जा रहा है कि यहा इरफान नामक युवक ने अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर डेरी बना ली थी और यहां डेरी का संचालन किया जा रहा था जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। गंदगी से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत केंट बोर्ड प्रशासन से भी की गई थी।

उक्त शिकायत पर आज केंट बोर्ड ने कार्रवाही करते हुए अवैध डेरी पर बुल्डोजर चलाया है। इसके पूर्व डेरी संचालक को नोटिस देकर अवैध निर्माण तोडऩे के आदेश भी दिए गए थे। लेकिन समय सीमा में डेरी संचालक ने नोटिस पर अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया।

इस के अलावा शासकीय भूमि पर अतिक्रमणों को धीरे धीरे फैलाया भी जा रहा था। यहां पाँच परिवारों ने पक्के मकान भी बना लिए थे। वहीं यहां सडक़ पर बाथरूम का निर्माण भी कर लिया गया था। अतिक्रमण कार्रवाही के दौरान लोगों को चेतावनी भी दी गई है कि अगले तीन दिनों में बचे हुए अवैध निर्माण के सामान हटा लिए जाएं।

क्रूज मामले में महत्वपूर्ण निर्णय: रिट. जस्टिस संजय द्विवेदी करेंगे पूरी जाँच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर

Top Headlines

Live Cricket