Download Our App

Home » Uncategorized » शिवराज की सक्रियता बढ़ा गई राजनैतिक पारा

शिवराज की सक्रियता बढ़ा गई राजनैतिक पारा

भोपाल (जयलोक)। मप्र की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान सबसे सक्रिय नेता है। राजधानी भोपाल में रहें या प्रदेश के किसी भी हिस्से में उनकी सक्रियता बराबर बनी रहती है। लेकिन सोमवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह अचानक पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निवास, फिर मोहन यादव कैबिनेट के मंत्री प्रह्लाद पटेल के निवास पर पहुंचे तो राजनीतिक माहौल गरमा गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल में सक्रिय होने से तमाम तरह की राजनैतिक सरगर्मियां शुरू हो गईं। इन मुलाकातों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों अपने दोनों पुत्रों की शादी की तैयारी में लगे हुए हैं और उन्होंने दोनों नेताओं से मुलाकात कर उनको शादी का निमंत्रण दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सोमवार को भोपाल में थे। उनके दिन की शुरुआत पौधारोपण से होती है। पौधारोपण वाले स्मार्ट पार्क के सामने ही श्यामला हिल्स पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बंगला है। शिवराज सिंह लाव लश्कर के साथ उमा भारती के यहां पहुंचे और कुछ समय तक बंद कमरे में चर्चा की। इसके बाद यह खबर राजनैतिक हलकों की सुर्खियां बन गई। हालांकि एक समय उमा भारती और शिवराज सिंह के संबंधों में तल्खियां रही हैं। लेकिन अब इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के ताल्लुकात पहले जैसे सौहार्दपूर्ण हैं।
आखिर नेताओं के बीच क्या हुई चर्चा

राजनीति करने वाले लोग यह जानना चाहते थे कि उमा भारती और शिवराज सिंह के बीच क्या वार्ता हुई। इतने में खबर आई कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह अपने पुराने साथी और मोहन यादव कैबिनेट के मंत्री प्रह्लाद पटेल के निवास पर हैं। वहां परंपरागत तरीके से पटेल परिवार ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। शिवराज सिंह के अचानक दो दिग्गज नेताओं के यहां पहुचने से सर्दी में भी मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई। हर कोई इन मुलाकातों को अपने नजरिये से देख और पेश कर रहा था। ये दोनों ही नेता वे हैं जो एक समय शिवराज सिंह के बेहद करीबी रहे और बाद में इनके बीच मनमुटाव तक हुआ। लेकिन अब फिर इनके संबंध पहले जैसे हो गए हैं।
शिवराज पुत्रों की शादी में व्यस्त
शिवराज सिंह ने लम्बे समय तक मप्र में शासन किया है तो उनके चाहने वाले भी इस मुलाकातों के मायने समझना चाहते थे। हालांकि इन मुलाकातों को लेकर इन तीनों ही नेताओं ने कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन पता चला कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अपने बेटों कुणाल और कार्तिकेय के विवाह की निमंत्रण पत्रिका देने के बहाने इन नेताओं से सौजन्य मुलाकात की है। शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल का विवाह फरवरी और बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह मार्च में होना है। सूत्रों ने बताया शिवराज सिंह परिवार इस समय शादी की तैयारियों में व्यस्त है। अगले सप्ताह भी शिवराज सिंह भोपाल में अपने बेटों की शादी के निमंत्रण देने राजनैतिक मित्रों के यहाँ पहुंचेंगे। जाहिर है एक राजनेता दूसरे से मिलेगा तो बात राजनीति की होगी ही और उसकी चर्चा भी होगी। कुछ ऐसा इस बार भी हुआ है।

 

भाजपा ने निजी एजेंसी से भी करवाया है जिला अध्यक्षों के लिए सर्वे का काम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शिवराज की सक्रियता बढ़ा गई राजनैतिक पारा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!