
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी मारा गया है। लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर हुआ है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। आतंकी के पास हथियार भी मिले हैं। एक आतंकी की तलाश जारी है। अभी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पोस्ट में कहा कि तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।
इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद चार दिन पहले यह आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन शुरू किया गया था। यह रिपोर्ट लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। मारे गए आतंकवादी की पहचान हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों को 3 जुलाई को मीमंदर इलाके के एक घने बाग में लगे निगरानी कैमरों में देखा गया था। यह क्षेत्र सात गांवों में फैला हुआ है। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।
सेना की काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट विक्टर फोर्स ने इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए थे, ताकि आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद किया जा सके। सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं। इनमें जाकिर वर्ष 2024 से लश्कर से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि लतीफ पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। सुरक्षाबलों ने 3 जुलाई को शोपियां के मीमंदर इलाके के घने बागानों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। पिछले पांच दिनों से पूरे इलाके की घेराबंदी कर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान बीच-बीच में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी भी हुई।
पुलिस के अनुसार मारा गया आतंकी 26 वर्षीय जाकिर अहमद गनई कुलगाम जिले के मोटलहामा का रहने वाला था। वह सितंबर 2023 में घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में वह लश्कर से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हो गया था। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला भी दर्ज था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान दो आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था। जाकिर के अलावा एक अन्य आतंकी लतीफ के भी इलाके में फंसे होने की आशंका है।
युवक ने कहा थाने में बंद कर 70 डंडे मारे!, पुलिस ने कहा झूठे हैं आरोप
Author: Jai Lok






