Download Our App

Home » Uncategorized » श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 35 घायल

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 35 घायल

अहमदाबाद। महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात द्वारका जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 5 की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। बस में 48 श्रद्धालु सवार थे। गुजरात के डांग जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई। अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के थे। हादसे में जान गंवाने वालों में बस चालक रतनलाल जाटव, भोलाराम कुशवाह, गुड्डी राजेश यादव, कमलेश वीरपाल यादव, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव सभी निवासी शिवपुरी शामिल हैं। 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

राजपाल मोटर्स,एम.आर.मोटर्स,चड्डा मोटर्स बेच रहे थे महेन्द्रा कम्पनी के नकली स्पेयर पार्ट्स

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 35 घायल

Top Headlines

Live Cricket