Download Our App

Home » Uncategorized » संशोधित आदेश के बाद जुआडिय़ों पर टूट पड़ी पुलिस, 48 घंटे में 125 जुआड़ी पकड़ाए, साढ़े 6 लाख रुपये जप्त

संशोधित आदेश के बाद जुआडिय़ों पर टूट पड़ी पुलिस, 48 घंटे में 125 जुआड़ी पकड़ाए, साढ़े 6 लाख रुपये जप्त

नए एसपी के फरमान पर सक्रिय दिखी टीमें, बरगी पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही
जबलपुर (जयलोक) दीपावली के त्यौहार के समय जुआ खेलने वालों की संख्या में एकाएक इजाफा हो जाता है। आदतन जुआडिय़ों के अलावा शौकिया जुआड़ी भी इस दौरान बड़ी संख्या में सक्रिय हो जाते हैं उसका परिणाम यही होता है कि पुलिस के पास बड़ी संख्या में जुआ खिलाए जाने या खेले जाने की शिकायतें आने लगती है। इसी बीच एक आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुआ था जिसमें यह कहा गया की ऐसे स्थान पर पुलिस रेड ना करें जहां पर भगदड़ मचने पर जुआँ खेलने वालों की जान को खतरा हो और वह पुलिस के डर से कोई ऐसा कदम उठा ले जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ही एक और संशोधित आदेश जारी हुआ जिसमें यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि राजपत्रित अधिकारी की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस कहीं भी छापामार कार्रवाई को अंजाम देगी। यह भी निर्देश दिए गए की जुआडिय़ों पर इसी प्रकार की कार्यवाही करने के पूर्व आसपास की जगह का आंकलन कर लिया जाएगा। लेकिन जुआडिय़ों के खिलाफ कार्यवाही सुनिशित की जाएगी।
नए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के फरमान के बाद पुलिस ताबड़तोड़ स्तर पर कार्यवाही में जुट गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही कर विगत 48 घंटे में 125 से अधिक जुआडिय़ों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढे छह लाख रुपए से अधिक की नगद राशि जप्त की है।

फॉर्म हाउस पर चल रहा था जुआ
बरगी थाना अंतर्गत खैरानी गांव में बने फार्म हाउस में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलने के लिए करते हुए थे। बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने तत्काल बरगी थाना प्रभारी कमलेश के नेतृत्व में टीम बनाई क्राइम ब्रांच टीम भी इस कार्रवाई में शामिल थी। पुलिस ने छापा मारा और सभी जुआडिय़ों को पकड़ा। इस कार्रवाई पुलिस ने पौने छह लाख रुपए के करीब की राशि बरामद की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » संशोधित आदेश के बाद जुआडिय़ों पर टूट पड़ी पुलिस, 48 घंटे में 125 जुआड़ी पकड़ाए, साढ़े 6 लाख रुपये जप्त

Top Headlines

11 सौ करोड़ के फ्लाई ओवर को अब यही देखना बाकी था जादू टोना टोटका, रील्स के बाद अब टोना टोटका का अड्डा बना फ्लाईओवर, एक हिस्से में मिली सिंदूर निंबू, मिर्ची और पुतलियाँ

जबलपुर (जयलोक)। देश का दूसरा सबसे बड़ा और मप्र का सबसे बड़ा सात किलोमीटर से अधिक का लम्बा फ्लाईओवर जबलपुर

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket