
जल निकासी और सफाई कार्य देखने मैदान में उतरे निगमायुक्त
जबलपुर (जय लोक)। आज सुबह निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार अचानक विर्षाजल निकासी और सफाई व्यवस्थाओं को निरीक्षण करने मैदान में उतरे। उन्होंने दो संभागों गढ़ा और कछपुरा का अधिकारियों के साथ सघन दौरा किया। क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था और जल निकासी के इंतजामों की जमीनी हकीकत को देखा।दौरे के दौरान दोनों संभागों के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था काफी बेहतर और सुदृढ़ नजर आई।

मानसून के मौसम को देखते हुए जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की गई पूर्व तैयारियों का असर भी सडक़ों और नालों में साफ देखने को मिला। वर्षाजल निकासी के सुचारू प्रबंध और मुस्तैद सफाई कर्मियों को देखकर निगमायुक्त ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर शुक्ला नगर में पूजा डेयरी संचालक सडक़ पर व्यवसाय करते पाए जाने पर संचालक पर एक हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।

सफाई कर्मियों का बढ़ाया हौसला
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों, इंजीनियरों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के साथ वार्डों की गलियों का जायजा लिया।
सुबह-सुबह मुस्तैदी से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के कार्य को निगमायुक्त ने सराहा और उनका हौसला बढ़ाया। कछपुरा और गढ़ा के संवेदनशील क्षेत्रों में पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था मिलने पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों की पूर्व योजना और मैदानी अमले की सक्रियता के कारण नागरिकों को जल भराव से बड़ी राहत मिली है।


निगमायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस मुस्तैदी को कम न होने दें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखा जाए और जहां भी जल भराव की मामूली शिकायत भी आए, वहां तुरंत रिस्पॉन्स टीम भेजी जाए।
इस निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ नगर निगम के अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, कार्यपालन यंत्री जीएस मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह सहायक स्वास्थ्य अनिल बारी संभागीय अधिकारी, संभागीय यंत्री वीरेंद्र पाण्डेय, उपयंत्री अनूप पटेल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आनंद राव, संतोष गौर, संतोष माहौर, स्वच्छता निरीक्षक अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ अलंकरण समारोह
Author: Jai Lok






