Download Our App

Home » News » स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ अलंकरण समारोह

स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ अलंकरण समारोह

पत्रकार श्री सम्मान मिला संजीव चौधरी और परितोष वर्मा को मिला

वरिष्ठ पत्रकार चेतन्य भट्ट, प्रतुल श्रीवास्तव को मिला लाइफ टाईम अचीवमेंट सम्मान

जबलपुर (जयलोक)। शहीद स्मारक के सेठ गोविंद दास रंगमंच पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमत पत्र समूह के संस्थापक स्वर्गीय जवाहरलाल दर्डा जी का जन्म जयंती समारोह एवं अलंकरण समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर के सांसद आशीष दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, संदीप जैन अध्यक्ष जबलपुर विकास प्राधिकरण, रिंकू विज अध्यक्ष नगर निगम, श्री एस एस खरे वाइस प्रेसिडेंट लोकमत पत्र समूह मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा स्वर्गीय जवाहरलाल दर्डा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और नवरंग कथक कला केंद्र द्वारा निर्देशक मोती शिवहरे के मार्गदर्शन में वंदना प्रस्तुत की गई।
अतिथियों का सम्मान एस एस खरे, संजय परोहा, अजीत दुबे डा वंदना परौहा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में वाइस प्रेसिडेंट लोकमत समूह के श्री खरे ने स्व, दर्डा जी के जीवन दर्शन, उनके चिंतन, लोकमत पत्र समूह द्वारा समाज के विकास में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि श्री आशीष दुबे संसद द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पत्रकारिता और भारत के विकास में स्वर्गीय जवाहरलाल दर्डा जी के योगदान का स्मरण करते हुए जबलपुर में लोकमत पत्र समूह द्वारा किए जा रहे समाज उपयोगी कार्यों की सराहना की और इसे और आगे बढ़ाने में अपने सहयोग का आवाहन किया। विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, रिकुंज विज, संदीप जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अतिथियों द्वारा लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा विशिष्ट कार्यों के लिए संस्कारधानी के विशिष्ट व्यक्तित्व को शाल श्रीफल और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड श्री चैतन्य भट्ट एवं श्री प्रतुल श्रीवास्तव को तथा पत्रकारिता श्री अलंकरण श्री संजीव चौधरी एवं जयलोक के संपादक श्री परितोष वर्मा, समाज श्री अलंकरण श्री शरद पाठक, श्री बृजेश मिश्रा डॉ. ओ के राजगोपालाचार्य, शिक्षाश्री अलंकरणडा, शिव कुमार व्यास, चिकित्सा श्री अलंकरण डॉ. एसके पांडेय, सर्जन सेवा श्री अलंकरण डॉ. अमिता तिवारी विनीता सोनी सुश्री सरोज पिल्लई साहित्य श्री अलंकरण श्री अनंत राम चौबे संस्था सम्मान चेम्बर ऑफ  कामर्स जबलपुर, गढ़ा रामलीला समिति अग्रवाल सभा जबलपुर को प्रदान किया गया। लोकमत समूह के जबलपुर ब्यूरो चीफ  संजय परोहा  द्वारा आभार व्यक्त गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण एवं आशुतोष तिवारी द्वारा किया गया।

सिवनी रवाना हुए मुख्यमंत्री, शाम को जबलपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ अलंकरण समारोह

Top Headlines

Live Cricket