Download Our App

Home » News » सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर मिलेंगे 25 हजार रूपये, कलेक्टर ने कहा-घायलों का भी होगा डेढ़ लाख तक निशुल्क उपचार

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर मिलेंगे 25 हजार रूपये, कलेक्टर ने कहा-घायलों का भी होगा डेढ़ लाख तक निशुल्क उपचार

जबलपुर (जयलोक)। सडक़ हादसों में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। जिसमें ना सिर्फ घायलों को राहत मिलेगी बल्कि घायलों को अस्पताल पहुँचाने वालों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राहत योजना के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर रघवेन्द्र सिंह ने लोगों को घायलों की मदद करने के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

सड़क हादसों के आंकड़े देखा जाए तो जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई लोगों ने अपनी जान गवा दी हैं। वहीं कई परिवार उजड़ गए। वहीं पूर्व में यह भी देखा जाता रहा है कि सडक़ हादसों में घायलों को अस्पताल पहुँचाने से लोग कतराते रहे हैं।

जिसका मुख्य कारण कानूनी कार्रवाही है। जिससे बचने के लिए कई लोग घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुँचा पाए। लेकिन अब ऐसे मामलों में घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाने और सडक़ हादसों में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए सराहनीय योजना शुरू की गई है।

जिसमें घायलों को अस्पताल पहुँचाने वाले को बार बार थाने बुलाकर पूछताछ नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत अब सडक़ हादसे में घायल को डेढ़ लाख रूपये का निशुलक उपचार दिया जाएगा।

इसके साथ ही घायलों को अस्पताल पहुँचाने वाले लोगों को 25 हजार रूपये दिए जाएंगे। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि इस पहल से जहाँ घायल के परिवार वालों को आर्थिक मदद भी मिलेगी तो वहीं घायल को जीवनदान भी मिल सकता है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने का आग्रह किया है।

सीएम डॉ.मोहन के मंत्रियों के कार्यों की दो दिन चलेगी समीक्षा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर मिलेंगे 25 हजार रूपये, कलेक्टर ने कहा-घायलों का भी होगा डेढ़ लाख तक निशुल्क उपचार

Top Headlines

Live Cricket