
जबलपुर जय लोक।नगर निगम सीमा के अन्तर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 72 दादा ठनठपाल वार्ड के लमती इलाके में गलियों की हालत बद से बदतर होती जा रही है, लमती जिसे कुछ लोग सप्तृषि नगर के नाम से भी जानते हैं वो पूरी तरह नेतृत्व विहीन हो चुका है, इलाके की पार्षद श्रीमति अर्चना सिसोदिया गलीं नंबर 4 की सडक़ बनाने से इनकार करती हैं , उनका कहना पूरी कॉलोनी ही अवैध है, लोगों का कहना है तो फिर हमसे टैक्स क्यों वसूला जाता है।

क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य जनप्रतिनिधि भी इस इलाके में कभी सुध लेने नहीं आते और विधायक भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है। किसी के पास इस समस्या का कोई जवाब नहीं है और कांग्रेस का तो कोई नेता है ही नहीं जो आम लोगों की समस्या को उठा सके और हल कर सके।

यहां तक कि नेता प्रतिपक्ष भी सुध नहीं लेते हैं। यहां रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी बारिश होने के बाद सडक़े कीचड़ और पानी में डूब जाती है।


संजय पाठक परिवार से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी महेन्द्र गोयनका गिरफ्तार
Author: Jai Lok






