Download Our App

Home » Uncategorized » समर्थन मूल्य पर होगी मूंग की खरीदी, किसान संघ खुश

समर्थन मूल्य पर होगी मूंग की खरीदी, किसान संघ खुश

जबलपुर, (जयलोक)। भारत कृषक समाज, महाकौशल म.प्र. के अध्यक्ष केके अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष जेआर गायकवाड़ ने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है की यह प्रदेश के किसानों की संगठित आवाज की जीत है। प्रदेश के किसान मूंग खरीद न किये जाने की सरकार की मनसा से बहुत दुखी थे। उन पर आये इस संकट से उन्हे सडक़ों पर उतरने मजबूर होना पड़ा, वे मूंग खरीद प्रारम्भ करने हेतु जगह जगह आंदोलन रत थे। मीडिया ने भी किसानों की आवाज़ बनकर शासन तक उनकी आवाज पहुँचाने में किसानों का भरपूर सहयोग किया। मुख्यमंत्री एवं मीडिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए के के अग्रवाल ने किसानों को उनके संघर्ष की जीत के लिए उन्हे बधाईया प्रेषित की है तथा अपने हकों व हितों के लिए सदैव संगठित रहने का आह्वाहन किया है। जिला प्रशासन से मांग की गई है की किसानों की गिरदावरी का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि किसान अपना पंजीयन समय पर करा सकें।

 

फ्लाई ओवर को लेकर राजनीति गरमाई,कल नजर आ सकता टकराव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » समर्थन मूल्य पर होगी मूंग की खरीदी, किसान संघ खुश

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!