Download Our App

Home » News » सात साल बाद सक्षम हाथों में गया जेडीए का अध्यक्ष पद

सात साल बाद सक्षम हाथों में गया जेडीए का अध्यक्ष पद

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी कल करेंगे पदभार ग्रहण
संत समाज की अगुवाई एवं  मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जबलपुर विकास प्राधिकरण में सात वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात जेडीए के अध्यक्ष पद की बागडोर संदीप जैन जैसे सक्षम हाथों में कल सौंप दी जाएगी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जेडीए में संदीप जैन को अध्यक्ष तथा प्रशांत केशरवानी को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। कल 14 मई को प्रात: 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित वंदे मातरम चौक पर भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित होने जा रहा है। जिसमें दोनों पदाधिकारी अपना कार्यभार गृहण करेंगे।

इस आयोजन में शहर के पूज्य संतो के सानिध्य एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण का कार्यक्रम होगा। पदभार ग्रहण समारोह में शहर के प्रबुद्ध वर्ग, सभी समाज के प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर चल रही हंै। इस समारोह में सांसद आशीष दुबे, श्रीमती सुमित्रा बालमीकी, विवेक तन्खा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, लखन घनघोरिया, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, अध्यक्ष म.प्र. तीर्थ स्थल एवं मेला प्राधिकरण विनोद गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जबलपुर विकास प्राधिकरण में अभी तक अफसर शाही का सात वर्षों तक राज रहा है। अब सात साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री संदीप जैन को जेडीए का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को शहर के ढांचागत और आवासीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। संदीप जैन ने अपने राजनैतिक जीवन में भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाहन किया है। उन्हें शहर की समस्याओं की गहरी पकड़ है। इसे देखते हुए शीष नेतृत्व ने उन्हें जेडीए के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। संदीप जैन को एक अनुभवी और सक्रिय नेता के तौर पर जाना जाता है। अभी तीन वर्ष पूर्व ही उन्होंने सामाजिक समरसता सेवा संगठन का गठन किया है और इस संगठन के माध्यम से वे लगातार कई बड़े आयोजन करते आ रहे हैं।

शहर के 70 प्रतिशत पेट्रोल पंप सूखे!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सात साल बाद सक्षम हाथों में गया जेडीए का अध्यक्ष पद

Top Headlines

Live Cricket