Download Our App

Home » Uncategorized » साधारण कार्ड, 21 जोड़ों के साथ सात फेरे… सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की सादगी के साथ हो रही शादी

साधारण कार्ड, 21 जोड़ों के साथ सात फेरे… सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की सादगी के साथ हो रही शादी

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की शादी 30 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार अपनी सादगी की मिसाल पेश कर रहे हैं। उज्जैन में सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बडे बेटे की शादी भी सादे समारोह में की थी। छोटे बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र भी साधारण रखा गया है, जिस पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर के साथ मांगलिक कार्यों की जानकारी दी गई है। इसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही हैं। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का परिवार सीएम आवास में नहीं रहता हैं। उनके छोटे बेटे अभिमन्यु डॉक्टर है, वह भोपाल में ही रहते हैं। उनकी होने वाली पत्नी ईशिता भी डॉक्टर हैं। दोनों की सगाई पिछले दिनों सीएम आवास में सादे समारोह में हुई थी,जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल हुए थे। इससे पहले उनके बड़े बेटे की शादी पुष्कर में बहुत ही सामान्य तरीके से हुई। जिसमें कोई दिखावा नहीं था और केवल परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। अब छोटे बेटे की शादी सामूहिक विवाह समारोह में कर ना सिर्फ अपनी सादगी का परिचय दे रहे है बल्कि समाज के लिए फिजुलखर्ची रोकने के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कई राजनेताओं के बेटे की शादियां भव्य तरीके से आयोजित हुुई, जिनका निमंत्रण पत्र भी काफी महंगे थे। इसकी तुलना में सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र बहुत सरल है। सीएम यादव को लेकर सादगी की नई मिसाल बता रहे हैं।

 

110 करोड़ रुपये की राशि बकाया, शहर में निर्मित भवनों के एरियों की होगी जाँच, उपयोग अनुसार फिर से होगा से करारोपण – आयुक्त, निगम की आय बढ़ाने आयुक्त का नया फार्मूला 31 दिसंबर के बाद लगेगा 15 प्रतिशत अधिभार और 1 अप्रैल से बकाया करों की राशि हो जायेगी दुगनी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » साधारण कार्ड, 21 जोड़ों के साथ सात फेरे… सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की सादगी के साथ हो रही शादी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!