Download Our App

Home » News » सिवनी हवाला कांड की दस्तक पहुँची सुप्रीम कोर्ट, जमानत के लिए एसडीओपी पूजा पांडे ने लगाई याचिका, कल होगी सुनवाई

सिवनी हवाला कांड की दस्तक पहुँची सुप्रीम कोर्ट, जमानत के लिए एसडीओपी पूजा पांडे ने लगाई याचिका, कल होगी सुनवाई

जबलपुर (जय लोक)। पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में चर्चित हुआ सिवनी जिले में पुलिस द्वारा हवाला करोबारियों के करोड़ों रूपये लूटने के आरोपों का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

सिवनी हवाला लूट कांड में फंसी मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे फिलहाल जेल में हैं हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूजा पांडे ने अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है जिस पर कल सोमवार को सुनवाई होना है।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में यह मामला सुनवाई सूची में दसवें नंबर पर रखा गया है। इस प्रकरण में एसआई अर्पित भैरम भी आरोपी हैं, जिन्हें अब तक राहत नहीं मिल सकी है। इस मामले में शामिल अधिकांश आरोपियों को जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

वहीं दो आरोपियों के खिलाफ  दर्ज एफआईआर भी निरस्त हो चुकी है। इसके बावजूद मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे और एसआई अर्पित भैरम को अब तक अदालत से राहत नहीं मिली है।

 

कटनी से सिवनी के बीच हुआ पूरा खेल

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम कटनी से सिवनी के बीच चल रहे हवाला कारोबार के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कटनी से शुरू हुई हवाला रकम जब जबलपुर होते हुए सिवनी पहुंची तो इस दौरान स्थानीय पुलिस के कुछ अफसरों और कर्मचारियों की गुप्त सांठगांठ सामने आई।

 

2.96 करोड़ रुपए की रकम हड़पी

घटना उस वक्त की है, जब जालना महाराष्ट्र निवासी व्यापारी सोहनलाल परमार लगभग 2.96 करोड़ रुपए की रकम लेकर कार एमएच 13 ईके 3430 से जा रहा था। बंडोल थाना क्षेत्र में रात करीब 1 से 2 बजे के बीच पुलिस ने कार को रोक ली। आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी और उसके साथियों को पास के जंगल में ले जाकर मारपीट की और रकम छीन ली। हालांकि बाद में छोड़ दिया, अगली सुबह पीडि़त ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

 

 

 

सीएम डॉ.मोहन के मंत्रियों के कार्यों की दो दिन चलेगी समीक्षा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सिवनी हवाला कांड की दस्तक पहुँची सुप्रीम कोर्ट, जमानत के लिए एसडीओपी पूजा पांडे ने लगाई याचिका, कल होगी सुनवाई

Top Headlines

Live Cricket