
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
जयपुर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां चलती कार में अचानक सीएनजी रिसाव होने के बाद लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक मासूम बच्ची शामिल है। आग इतनी भयानक थी कि कार में सवार यात्रियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और उनके शरीर पूरी तरह राख हो गए। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का यह परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर किराए की टैक्सी से अपने घर लौट रहा था। रात करीब 11:00 बजे जब उनकी कार अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास पहुंची, तभी वाहन में सीएनजी गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। रिसाव इतना त्वरित था कि कार ने पलक झपकते ही आग पकड़ ली। सीएनजी की अत्यधिक गर्मी और लपटों ने कार को लोहे के पिंजरे में तब्दील कर दिया, जिससे भीतर फंसे लोग चाहकर भी बाहर नहीं निकल सके। विशेषज्ञों के मुताबिक, सीएनजी की आग का तापमान इतना अधिक होता है कि उसने शवों के अवशेषों तक को गला दिया।
कांग्रेस पार्षद मनीष पटेल से त्रस्त युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की
Author: Jai Lok






