
मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े, रिटायर्ड जज की बहू 5 दिन पहले सुसाइड कर चुकी
भोपाल (जयलोक)। भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में रविवार दोपहर मुख्यमंत्री निवास पर परिजन ने हंगामा कर दिया। वे दोपहर करीब 12.30 बजे से प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम हाउस के मुख्य द्वार पर खड़े होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई।
स्टाफ ने उन्हें समस्या लिखकर देने और उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं। श्यामला हिल्स थाना स्टाफ सहित टीआई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।
परिजनों का आरोपी है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है लेकिन शरीर पर मल्टीपल इंजरी (कई चोटें) मिली हैं। ससुराल पक्ष द्वारा शव मांगने पर मायके वालों ने उन्हें शव देने से इनकार कर दिया गया।
Author: Jai Lok






