Download Our App

Home » News » सीजेआई ने 5 नए न्यायाधीशों को दिलाई शपथ, जजों की संख्या बढक़र 37 हुई, 04 मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का हुआ पदोन्नयन

सीजेआई ने 5 नए न्यायाधीशों को दिलाई शपथ, जजों की संख्या बढक़र 37 हुई, 04 मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का हुआ पदोन्नयन

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में
जस्टिस शील नागू, संजीव सचदेवा, श्री चंद्रशेखर, अरुण पल्ली, और साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना शामिल हैं।

इन नियुक्तियों के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढक़र 37 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर केंद्र सरकार ने सोमवार को इन नियुक्तियों को मंजूरी दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने पर सभी पांचों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को हुई बैठकों में इन नामों की सिफारिश की थी। नव नियुक्त न्यायाधीशों में जस्टिस शील नागू का लंबा न्यायिक अनुभव रहा है। उन्हें मई 2011 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और जुलाई 2024 में वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

रादुविवि में उपकुलसचिव और चपरासी का विवाद

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सीजेआई ने 5 नए न्यायाधीशों को दिलाई शपथ, जजों की संख्या बढक़र 37 हुई, 04 मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का हुआ पदोन्नयन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!