Download Our App

Home » दुनिया » सीधी में 14 फीट नीचे खाई में गिरी बोलेरो, महाकुंभ जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

सीधी में 14 फीट नीचे खाई में गिरी बोलेरो, महाकुंभ जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

सीधी। मप्र के सीधी जिले में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार देर रात करीब दो बजे जिले के मूड़ा पहाड़ क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के जयंत से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जिले के मूड़ा पहाड़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीधी और रीवा जिले की सीमा पर स्थित मूड़ा पहाड़ के सुनसान इलाके में हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के चालक ने अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह करीब 14 फीट नीचे एक खाई में गिर गई। बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जिला अस्पताल सीधी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

तहसीलदार वसीयत पर आधारित होने के आधार पर निरस्त नहीं कर सकता नामांतरण, हाईकोर्ट की फुल बेंच का महत्वपूर्ण आदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सीधी में 14 फीट नीचे खाई में गिरी बोलेरो, महाकुंभ जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket