Download Our App

Home » Uncategorized » सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया

सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया

नक्सली कमांडर मंगडु भी ढेर
सुकमा। बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं।
दो जिलों में मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की विशेष टीमों को रवाना किया गया था। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले में सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। वहीं, सुकमा जिले में भी सुबह लगभग 8 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी हुई है।
14 नक्सलियों के शव बरामद, हथियार जब्त
लगातार जारी मुठभेड़ों के बीच, अब तक तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इन नक्सलियों के पास से एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल सहित कई अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। बता दें कि सुकमा में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। इस कार्रवाई को नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। सूत्रों से खबर है कि मारे गए नक्सलियों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव की हत्या में संलिप्त थे।

 

 

आज कई कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव, ‘वर्ल्ड’ रामायण कॉन्फ्रेंस, गीता भवन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया
error: Content is protected !!