Download Our App

Home » Uncategorized » सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी पाँच माओवादियों के शव बरामद

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी पाँच माओवादियों के शव बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो चुके हैं। अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। एसपी आई के एलिसेला ने पुष्टि की है। मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से कई हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद हुए हैं। कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर अस्पताल लाया गया। अभी तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी जारी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी पाँच माओवादियों के शव बरामद

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!