Download Our App

Home » Uncategorized » सुहागरात के दिन दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

सुहागरात के दिन दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

छतरपुर/ भोपाल (जयलोक)। जिले के बुलवारा गांव में एक दुल्हन ने सुहागरात के दिन दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बाद चार लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गई। सुबह हुई तो परिजनों ने दूल्हे के कमरे में देखा तो वहां दुल्हन गायब थी और दूल्हा पलंग पर पड़ा हुआ था। बाद में फरियादी नौगांव थाने पहुंचा और दुल्हन सहित विवाह कराने वाले बिचौलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाह कराने के भी वर पक्ष से डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे।
11 दिसंबर को हुई थी शादी- नौगांव थाना टीआइ सतीश सिंह के अनुसार अशोक रावत पुत्र बाबूलाल रावत (60 वर्ष) ने बताया कि उनके बेटे राजदीप का विवाह चरखारी निवासी खुशी से 11 दिसंबर को हुआ था। शादी के बाद वह घर आए और सुहागरात पर दुल्हन ने राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सुहागरात के दिन दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
error: Content is protected !!