
नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और नगर निगम अध्यक्ष रिकुज विज की उपस्थिति में पौधारोपण
जबलपुर (जयलोक)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत आज चारों विधानसभाओं में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम जबलपुर की चारों विधानसभा में हो रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर वृहद संख्या में पौधारोपण कर रहे हैं। पश्चिम विधानसभा में प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में रामपुर स्थित मांडवा बस्ती में दोपहर 12 बजे बृहत संख्या में पौधारोपण किया गया। पूर्व विधानसभा में सुबह 9 बजे वृक्षारोपण धनी की कुटिया के आगे, अधारताल संकटमोचन हनुमानजी के मंदिर के सामने उद्यान में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में, उत्तर विधानसभा में विधायक अभिलाष पांडे के नेतृत्व में माढ़ोताल स्थित मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे, केंट विधानसभा में विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में सुबह 9 बजे कंचनपुर स्थित सनसिटी में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण बृहत संख्या में पौधारोपण किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सैनिकों का सम्मान आज
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत वीरगाथा एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम आज अपरान्ह 4 बजे से भँवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट में आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे देश के वीर सैनिकों के देश के प्रति सेवा एवं बलिदान को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्र्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में एवं समस्त जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे वीरगति एवं सैनिक सैनिक सम्मान कार्यक्रम में सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी, विस क्षेत्रों में जमीनी ताकत परखेगी पार्टी





