Download Our App

Home » जबलपुर » स्टेट बार काउंसिल चुनाव: आरके सिंह सैनी की काउंसिल में जगह पक्की

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: आरके सिंह सैनी की काउंसिल में जगह पक्की

जबलपुर (जय लोक)।मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल चुनाव 2026 में जबलपुर के  वरिष्ठ अधिवक्ता आरके सिंह सैनी ने जीत के लिए निर्धारित कोटा पार कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की।
जबलपुर के अधिवक्ताओं के भारी समर्थन से उन्होंने तय 2484 मतों का पैमाना लांघकर काउंसिल में अपनी जगह पक्की कर ली। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जबलपुर सहित पूरे मध्य प्रदेश के वकीलों में जबरदस्त उत्साह फैल गया।

पिछले कार्यकाल में लगातार 5 वर्षों तक स्टेट बार के वाइस चेयरमैन और अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहे सैनी की कार्यशैली को देखते हुए वकीलों ने उन्हें रिकॉर्ड समर्थन दिया। उन्होंने इस चुनावी विजय को पूरे प्रदेश के विधि समुदाय को समर्पित करते हुए पूर्व कार्यकाल के शेष कार्यों को गति देने और नई योजनाओं के जरिए अधिवक्ताओं के हित साधने का भरोसा दिलाया।

वकीलों की भलाई को होगी प्राथमिकता: सैनी

अपनी जीत पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सैनी ने भविष्य की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख मकसद वकीलों की पुरानी लंबित समस्याओं का स्थायी निवारण करना है। अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा, आकस्मिक सहायता और पेशेवर सुविधाओं के लिए नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। जूनियर और सीनियर सभी वर्गों की सहूलियत को ध्यान में रखकर ठोस नीतियां जमीन पर उतारी जाएंगी, ताकि किसी भी वकील को पेशेवर अथवा निजी स्तर पर बेवजह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

अमानक पॉलीथिन पर स्टॉक जप्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » स्टेट बार काउंसिल चुनाव: आरके सिंह सैनी की काउंसिल में जगह पक्की

Top Headlines

8500 से अधिक बहनों को मिला सुरक्षा बीमा का उपहार, ‘सेवक की जिज्जी’ कार्यक्रम में उमड़ा बहनों का सैलाब

जबलपुर (जय लोक)।उत्तर-मध्य विधानसभा में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सेवक की जिज्जी रक्षाबंधन महोत्सव 2026 का  आयोजन

Live Cricket

error: Content is protected !!