Download Our App

Home » News » स्मार्ट मीटरों से भी हो रही बिजली चोरी, महज 3 दिनों में 200 से अधिक बिजली चोरी के प्रकरण आए सामने विद्युत कंपनी ने लगाया लाखों का जुर्माना

स्मार्ट मीटरों से भी हो रही बिजली चोरी, महज 3 दिनों में 200 से अधिक बिजली चोरी के प्रकरण आए सामने विद्युत कंपनी ने लगाया लाखों का जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। बिजली चोरी रोकने के दावे कर घर-घर में लगाए गए स्मार्ट मीटर भी बिजली चोरों के आगे बेबस साबित हो रहे है। इस बात का खुलासा विद्युत विभाग की ओर से हो रही कार्रवाही में सामने आया है।

जिसमें विद्युत विभाग ने शहर के कई क्षेत्रों में कार्रवाही करते हुए बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा है। शहर में दो सौ से अधिक जगहों पर स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी की जा रही थी। यह कार्रवाही शहर के राइट टाउन, त्रिमूर्ति नगर, अहम नगर, अधारताल, गढ़ा, पुरवा सहित कई क्षेत्रों में हुई।

जिससे बता चला कि  बिजली चोर कितने स्मार्ट हो गए हैं कि स्मार्ट मीटर भी इनकी चोरी नहीं पकड़ पा रहे हैं इस बात का नजारा देखने को मिला। विद्युत कंपनी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान महज तीन दिनों में दो सौ से ज्यादा बिजली चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाही करते हुए 69 लाख 12 हजार रूपये की रिकवरी राशि तय की है।

यह कार्रवाही तो अभी कुछ क्षेत्रों में ही हुई है। महज तीन दिनों में दो सौ से ज्यादा घरों में बिजली चोरी की शिकायत सामने आने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे शहर में किस तरह से बिजली चोरी का खेल चल रहा है और विद्युत विभाग को करोड़ों रूपये की हानि पहुँचाई जा रही है।

 

कटिया फंसाकर हो रही थी चोरी

कई जगहों पर कार्रवाही के दौरान यह पाया गया है कि विद्युत पोल से डायरेक्टर बिजली चोरी की जा रही है। जिले में 158 प्रकरण ऐसे पाए गए हैं जहां उपभोक्ता एलटी लाइन से सीधे कटिया फंसाकर या सर्विस लाइन को बीच में से काटकर बिजली चोरी कर रहा था। कंपनी ने ऐसे मामलों में 39 लाख 62 हजार रूपये की रिकवरी निकाली है।

स्मार्ट मीटर से भी की गई छेड़छाड़

छापे के दौरान यह भी पाया गया कि कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से भी छेड़छाड़ की है। जाँच के दौरान कई स्मार्ट मीटरों में टैंपरिंग, शंट और बायपास के जरिए बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए हैं। स्मार्ट मीटरों से हो रही टैंपरिंग के कारणों का बारीकी से अध्ययन किया तथा अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा के साथ चर्चा भी की और भविष्य में इस तरह से बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिए निर्देश दिए गए।  कार्रवाही में कार्यपालन अभियंता आनंद सिंह बघेल, सहायक अभियंता राकेश पाण्डेय, निष्ठ अभियंता अखिलेश भारती, नीरज सोनकर आदि मौजूद रहे।

इस तरह होती है स्मार्ट मीटरों से बिजली चोरी

मीटर तक पहुँचने से पहले ही सर्विस लाइन या एलटी लाइन में कट लगाकर सीधे तार जोड़ कर चोरी की जा रही है। इसके अलावा मीटर के इनकमिंग और आउटगोइंग तारों के बीच अतिरिक्त सर्किट जोड़ा जा रहा है ताकि खपत मीटर में दर्ज ना हो सके। वहीं लोड में हेराफेरी करके भी बिजली चोरी की जा रही है।

 

भोजशाला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, परिसर को माँ वाग्देवी का मंदिर माना गया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » स्मार्ट मीटरों से भी हो रही बिजली चोरी, महज 3 दिनों में 200 से अधिक बिजली चोरी के प्रकरण आए सामने विद्युत कंपनी ने लगाया लाखों का जुर्माना

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!