
जबलपुर (जयलोक)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आज सुबह 6ः30 बजे एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्वच्छता का सन्देश लेकर महापौर,अध्यक्ष, आयुक्त साइकिल पर निकले । यह रैली नगर निगम मुख्यालय से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की अगुवाई में निकली गई ।

इस रैली का समापन सिविल लाइन स्थित सतपुड़ा क्लब के सामने हुआ, जहाँ नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। यहाँ पर महापुर अन्नू ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को स्वच्छ्ता की शपथ भी दिलवाई ।

महापौर , निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने इस मौके पर हाथों में झाड़ू थामकर स्वच्छता श्रमदान भी किया और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग भी बनाई।प्रधानमंत्री के देशव्यापी आह्वान के अनुरूप साइकिल रैली के माध्यम से ईंधन बचाने, प्रदूषण कम करने और देश की आर्थिक तरक्की में योगदान देने का संदेश दिया गया।


महापौर श्री अन्नू ने कहा कि जबलपुर हमारा घर है और इसे स्वच्छ रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। हम संकल्प लेते हैं कि न खुद गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।
नागरिकों से अपील
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डाॅं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के नागरिकों से अपील की कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हर व्यक्ति अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि देश के मानचित्र पर जबलपुर का नाम अव्वल स्थान पर लाने के लिए जन-आंदोलन की जरूरत है। स्वच्छता साइकिल रैली में नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों साहित सैंकड़ो की संख्या में नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।
सीएम डॉ.मोहन के मंत्रियों के कार्यों की दो दिन चलेगी समीक्षा
Author: Jai Lok






