Download Our App

Home » Uncategorized » हजारों किलोमीटर का सफर तय करके शहर आया बांग्लादेशी युवक पूछताछ में बार बार बदल रहा बयान

हजारों किलोमीटर का सफर तय करके शहर आया बांग्लादेशी युवक पूछताछ में बार बार बदल रहा बयान

जबलपुर (जयलोक)। कल मंगलवार को एयरपोर्ट से लगे सैन्य क्षेत्र में घूमते मिले बांग्लादेशी युवक से खमरिया पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि वह बार बार यही कह रहा है कि वह अपने 9 दोस्तों के साथ भारत घूमने आया था। लेकिन उसके बाकी दोस्त कहां है यह बात युवक बता नहीं पा रहा है। पुलिस को उसकी स्थिति संदिग्ध लग रही है। मामले की जानकारी खुफिया एजेंसियों को भी दी गई है। जिसके बाद अब पकड़े गए बांग्लादेशी युवक के बारे में छोटी से छोटी बात पर गौर कर उसके व उसके दोस्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

खुद का नाम रहमत अली बताया

संदिग्ध युवक ने पुलिस पूछताछ में खुद का नाम बांग्लादेश निवासी रहमत अली बताया। पुलिस टीम ने जब उसे बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का नाम व अन्य जानकारियां पूछी तो वह बांग्लादेश के संबंध में समस्त जानकारियां देता गया। उसने कबूल किया कि वह रोहांगिया है और आठवीं तक उसने पढ़ाई की है। वह यहां कैसे पहुँचा पुलिस जाँच कर इसका पता लग रही है।

साथियों के साथ भारत घूमने आने की कही बात

युवक बांग्लादेश के बागुड़ा जिले का रहने वाला 23 साल का रहमत अली है। वह नौ लोगों के साथ भारत घूमने आने की बात कह रहा है। संदिग्ध युवक ने पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करने की कोशिश भी की। वह पैदल ही भारत आने की बात कह रहा है। पकड़े गए युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। पुलिस के आलाधिकारी युवक से पूछताछ करने में जुटे हैं। हिंदी नहीं आने के चलते बातचीत करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। फिलहाल पुलिस उसकी कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

बयान बदल रहा है गिरफ्तार रोहिंग्या

पुलिस ने पकड़े गए युवक से नाम, पता पूछा तो वह कुछ अजीब भाषा में बोलने लगा, पहले लगा कि यह मानसिक रूप से विक्षिप्त है, पर जब थाने लाकर उससे पूछताछ की तो एक के बाद एक कई खुलासे होते गए। परिवार के विषय पर पूछने पर उसने बताया कि पिता का नाम मन्ना सरकार है, बाद में फिर से बयान बदला तो मोहम्मद नाम बताने लगा, मां का नाम युवक मेमरा बेगम बता रहा है।

पुलिस को शक युवक कर रहा गुमराह

पुलिस ने देर रात तक बांग्लादेशी निवासी से पूछताछ की, पर हर बार उसके बयान अलग-अलग हो रहे थे, पुलिस को यह भी शक है कि जानबूझकर यह व्यक्ति गुमराह कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि जब रहमत अली से पूछा गया कि उसका यहां आने का क्या उद्देश्य है, तो कहने लगा कि खाना खाने आया हूं।

पुलिस ने कहा रेफ्यूजी है रहमत

वहीं खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने कहा कि पकड़ा गया बांग्लादेशी रेफ्यूजी है। जो अवैध तरीके से भारत में घुसा है। लेकिन इस मामले में खास बात यह है कि बार्डर पर सख्त पेहरे के बीच युवक इतनी आसानी से भारत में प्रवेश कैसे कर गया। इसके साथ ही वह काफी दिनों से भारत में है। हजारों किलोमीटर का सफर तय करके वह जबलपुर कैसे पहुँचा यह पुलिस के लिए जाँच का विषय है।

फकीरचंद उस्ताद : उदात्तता की अमीरी से मंडित व्यक्तित्व

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हजारों किलोमीटर का सफर तय करके शहर आया बांग्लादेशी युवक पूछताछ में बार बार बदल रहा बयान

Top Headlines

Live Cricket