Download Our App

Home » News » हत्यारों को पकडऩे 50 से ज्यादा स्थानों पर दी गई दबिश, पुराने बड़े अपराधियों से याराने पर पुलिस की नजर, आरोपी बाबा ईसाई,बेटा प्रिंस और अर्पित की तलाश

हत्यारों को पकडऩे 50 से ज्यादा स्थानों पर दी गई दबिश, पुराने बड़े अपराधियों से याराने पर पुलिस की नजर, आरोपी बाबा ईसाई,बेटा प्रिंस और अर्पित की तलाश

जबलपुर (जय लोक)। रांझी में प्रॉपर्टी विवाद के बाद सनसीखेज हत्याकांड में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को पकडऩे के पीछे पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। 50 से अधिक स्थानों पर पुलिस दबिश दे चुकी है। पुलिस  के अनुसार बाबा ईसाई पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति है। इसके कई बड़े पुराने अपराधियों से सम्बन्ध रहे हैं और पुलिस को अंदेशा है कि ये अपने पुराने आपराधिक संबंधों का इस्तेमाल वर्तमान में पुलिस से भागने और फरारी काटने के लिए कर रहा है। इस बात के दावे हो रहे हैं कि बाबा ईसाई के पकड़ में आने के बाद कई बड़े खुलासे होंगे।

एसपी खुद कर रहे मानिटिरिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े हर पहलु पर खुद जाँच कर रहे हैं। इस के साथ ही वो फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से सम्बंधित हर गतिविधि पर भी नजर रखे हुए हंै। रोजाना जाँच दल के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो रही है।

मदद करने वाले भी बनेंगे आरोपी

पुलिस के अनुसार आज नहीं तो कल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस दौरान जिस जिस व्यक्ति या आरोपी ने उनकी मदद की है और उनकी फरारी में सहायक बने हैं उनके खिलाफ भी पुलिस आरोपियों को संरक्षण देने का अपराध दर्ज कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही करेगी।
हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी विकास नेल्सन उर्फ बाबा ईसाई, उसका बेटा प्रिंस नेल्सन और सहयोगी अर्पित कुशवाहा की तलाश में पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। हत्या के बाद से फरार इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आप पास के जिलों से  जुड़े नेटवर्क के संकेत मिलने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है और हर संभावित स्थान पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को किन माध्यमों से संरक्षण या संसाधन मिल रहे थे। इसी के साथ फरार आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर नेटवर्क की कडिय़ां जोड़ी जा रही हैं।

 

आखिर प्रशासन ने लगाई नर्मदा का दोहन कर रही कंपनी के कार्य पर रोक, नदी में पड़े करोड़ों के लोहे को निकालने के लिए गोमती ट्रेडिंग कंपनी महीनों से प्रदूषित कर रही माँ नर्मदा को

 

150 साल बाद कान्हा में लौटा जंगली भैंसा, मुख्यमंत्री ने 4 भैंसों को किया रिलीज, मजबूत होगा ईको-सिस्टम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » हत्यारों को पकडऩे 50 से ज्यादा स्थानों पर दी गई दबिश, पुराने बड़े अपराधियों से याराने पर पुलिस की नजर, आरोपी बाबा ईसाई,बेटा प्रिंस और अर्पित की तलाश

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!