
जबलपुर (जय लोक)। शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति जानने तथा आम नागरिकों से संवाद कर उनकी कठिनाइयों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज बरगी विधानसभा के ग्राम मंगेली स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी श्रमोदय विद्यालय की कक्षाओं में भी गये। प्रयोगशाला देखी और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय के बालक छात्रावास का निरीक्षण भी किया तथा बच्चों से भोजन की गुणवत्ता, परिसर की सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अधारताल अभिषेक सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

Author: Jai Lok






