Download Our App

Home » News » हाईवा की टक्कर से स्कूटी में लगी आग, युवक की मौत

हाईवा की टक्कर से स्कूटी में लगी आग, युवक की मौत

जबलपुर (जय लोक)। माढ़ोताल थाना अंतर्गत खजरी खिरिया बायपास पर देर रात एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार हाईवा ने आगे जा रहे स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक हाईवा में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इतना ही नहीं इस घर्षण से अचानक आग लग गई और स्कूटी और हाईवा को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।

हादसा देर रात दो बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपनी स्कूटी से बाईपास होते हुए जबलपुर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे काल बने हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। युवक का नाम शंकर नगर निवासी अजीत चौधरी बताया जा रहा है। टक्कर के बाद हाईवा के नीचे फंसी स्कूटी में घर्षण से चिंगारी निकली। जिससे पेट्रोल के टैंक में आग लग गई। घटना के दौरान अन्य वाहन चालकों ने हिम्मत दिखाकर युवक को गाड़ी के नीचे से निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हाईवा चालक फरार

सूचना मिलते ही माढ़ोताल और हनुमानताल पुलिस घटना स्थल पर पहुँची।
पुलिस ने हाईवा को जप्त कर लिया है। वहीं हादसे के बाद हाईवा चालक फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

दमकल कर्मी मौके पर पहुँचे

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इस आग को पूरी तरह शांत किया। माढ़ोताल थाना पुलिस ने दुर्घटना का कारण बने हाईवा को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृत युवक के शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक को पकडऩे के लिए टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

साइकिल चलाकर दिया गया सेहत बनाने का संदेश, विश्व साइकिल दिवस उत्सव पर निकली साइकिल रैली

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » हाईवा की टक्कर से स्कूटी में लगी आग, युवक की मौत

Top Headlines

Live Cricket