Download Our App

Home » दुनिया » हेमंत बने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कहा-पार्टी में अनुशासन सबसे बड़ा, मिलकर काम करेंगे

हेमंत बने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कहा-पार्टी में अनुशासन सबसे बड़ा, मिलकर काम करेंगे

भोपाल (जयलोक)। भोपाल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में हेमंत विजय खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वी. डी. शर्मा ने खंडेलवाल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मौके पर खंडेलवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।
बुधवार को भोपाल में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में खंडेलवाल के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। खंडेलवाल का चयन निर्विरोध रहा, जिसे पार्टी के भीतर अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। इस मौके पर नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी के इस पर्व की प्रक्रिया पूरी हुई। मैं मानता हूं कि जो दायित्व सौंपा गया है, वो अहम है।

 

गंदगी के बीच टोस्ट बनते पाये जाने पर चावला इंडस्ट्री का पंजीयन निलंबित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » हेमंत बने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कहा-पार्टी में अनुशासन सबसे बड़ा, मिलकर काम करेंगे
best news portal development company in india

Top Headlines

रेत निकासी का कार्य करने वाला युवक पुलिस को देख नदी में कूदा, मौत, जमतरा घाट पर रेत चोरी पकडऩे गई थी पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। आज दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे के बीच गौर चौकी के अंतर्गत आने वाले नर्मदा नदी के

Live Cricket