Download Our App

Home » अपराध » 12 घंटे में इंदौर पुलिस ने किया बैंक लूट का खुलासा:रिटायर फौजी,50 पुलिस कर्मियों ने छाने करीब 1172 सी सी टी वी कैमरे

12 घंटे में इंदौर पुलिस ने किया बैंक लूट का खुलासा:रिटायर फौजी,50 पुलिस कर्मियों ने छाने करीब 1172 सी सी टी वी कैमरे

कल गोली चलाकर पंजाब नेशनल बैंक में हुई थी 6 लाख 64 हजार की लूट, आरोपी निकला 

भोपाल/ इंदौर (जय लोक)।  पुलिस अपनी दक्षता का परिचय अपनी कार्यप्रणाली से दे देती है कल इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक में गोली चलाकर हुई  डकैती का खुलासा 12 घंटे के अंदर कर दिया गया है। डकैती को अंजाम देने वाला रिटायर्ड फौजी है। जिसे तलाश करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 50 पुलिस कर्मियों ने 1200 सीसीटीवी कैमरे छान मारे इसके बाद पुलिस कुछ ही घंटे में आरोपी के घर तक पहुंच गई। यह बड़ा खुलासा पुलिस के बेहतरीन टीम वर्क का नतीजा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई रकम, राइफल आदि बरामद कर ली है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त इंदौर राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  अमित सिंह एवं मनोज श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कल शाम करीबन 04.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक शाखा स्कीम न 54 विजयनगर इंदौर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेनकोट पहनकर एवं चेहरे पर नकाब लगाकर बैंक के अंदर घुसकर अपनी रायफल से फायर कर बैंक में आतंक मचा दिया और 06 लाख 64 हजार रूपये रखकर सिर्फ 04 मिनट में घटना को अंजाम देकर अपनी हरे रंग की मोटरसाईकल से घटनास्थल से भाग गया।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और त्वरित कार्यवाही करते हुये डीसीपी जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा एवं क्राइम ब्रांच से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया को निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह एवं एसीपी विजयनगर लालकृष्ण चदानी मौके पर पहुंचे। पुलिस की विभिनन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किये। टीमें फुटेज देखते देखते श्याम नगर तक पहुंची, इस दौरान सभी टीमों ने मिलकर तकरीबन 1172 सी सी टी वी कैमरे चैक किये।
घटना में प्रयुक्त हरे रंग की मोटरसाईकल को तकरीबन 100 घरों में झाक झाक कर देखा गया। एक घर के सामने हरे रंग की मोटरसाईकल मिली। पड़ोसी से पूछताछ के बाद तत्काल संदिग्ध का घर खुलवाया गया जहाँ आरोपी की पत्नी ने बताया कि, मोटरसाइकिल  मेरे पति अरूण कुमार सिंह की है तलाशी लेने पर बैंक के 03 लाख रूपये बरामद हुए। पुलिस ने रायफल और अन्य सामान भी जप्त किया है। आरोपी अरूण घटना के बाद संभवत: अपने गांव जिला एटा उत्तरप्रदेश ही भागा है।
 इनका कहना है  
पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर 12 घंटे में इस सनसनीखेज लूट का खुलसा कर दिया है। मौके की जाँच के बाद ही यह स्पष्ट लग रहा था कि आरोपी रिटायर्ड फौजी या गॉर्ड हो सकता है। पूरी टीम ने सराहनीय काम कर तकरीबन 1200 सीसीटीवी कैमरा चेक किये, 100 घरों की तलाशी हुई। लूट की रकम, हथियार आदि सामान जप्त किया गया है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
अमित सिंह,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  इंदौर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 12 घंटे में इंदौर पुलिस ने किया बैंक लूट का खुलासा:रिटायर फौजी,50 पुलिस कर्मियों ने छाने करीब 1172 सी सी टी वी कैमरे

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!