Download Our App

Home » Uncategorized » 13 तारीख को 6 घंटे के लिए मदन महल स्टेशन रहेगा ब्लॉक, प्रभावित होंगी ट्रेनें केबल स्टे ब्रिज निर्माण कार्य के लिए मिली अनुमति

13 तारीख को 6 घंटे के लिए मदन महल स्टेशन रहेगा ब्लॉक, प्रभावित होंगी ट्रेनें केबल स्टे ब्रिज निर्माण कार्य के लिए मिली अनुमति

जबलपुर (जयलोक)
दमोहनाका से दशमेश द्वार तक बनाए जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। रेलवे ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। इसी कड़ी में 13 मई को 6 घंटे का ब्लॉक देने के लिए रेलवे ने अपनी सहमति भी दी है। इस दौरान कई ट्रेनों को टर्मिनेट भी किया जा रहा है। वहीं कई ट्रेनों को डेढ़ घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। वहीं कुछ ट्रेनों को गढ़ा स्टेशन से ओरिजिनेट और टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद इस कार्य से आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित होंगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 13 मई को 6 घंटे का ब्लॉक जरूरी है इससे निर्माण कार्य तेजी से और आसानी से किया जा सकेगा। जिसके लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं। रेलवे मदन महल स्टेशन में मिले ब्लॉक को और बढ़ाना चाह रहा था लेकिन एक ही दिन का ब्लॉक मिला। फिलहाल तो रेलवे ने इसकी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आधा दर्जन प्रभावित होंगी। इस दौरान टे्रनों को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। तो वहीं कुछ को रीशेड्यूल किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ब्लॉक सुबह 9 बजे से किया जाएगा। जिसमें मदन महल यार्ड में प्लेटफार्म 3 एवं प्लेटफार्म 4 के मेन लाइन एवं डाउन लाइन पर यातायाता प्रभावित रहेगा। इन लाईनों को 6 घंटे के लिए बंद किया जाएगा।
गढ़ा स्टेशन पर बढ़ेगा ट्रेनों का दबाव 
यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने गढ़ा स्टेशन से ट्रेनों के ओरिजिनेट और टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। इसी तरह इटारसी-कटनी एवं कटनी-इटारसी मेमू स्पेशल ट्रेन को गढ़ा गुड्स शेड से शार्ट टर्मिनेट एवं शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस को पाँच घंटे देरी से छोड़ा जाएगा। इसके लिए गढ़ा स्टेशल में भी तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
डेढ़ घंटे तक से ट्रेनों होंगी लेट
ब्लॉक के कारण आधा दर्जन टे्रनों पर इसका असर पड़ेगा। जिसके तहत एक से डेढ़ घंटे तक ये टे्रनें लेट हो सकती हैं। ब्लॉक खत्म होने के बाद इन्हें रवाना किया जाएगा। इन ट्रेनों में सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस, रीवा सुपर फास्ट, मुंबई हावड़ा मेल, पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस, पाटिलीपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, एर्नाकुलम पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें  प्रभावित होंगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 13 तारीख को 6 घंटे के लिए मदन महल स्टेशन रहेगा ब्लॉक, प्रभावित होंगी ट्रेनें केबल स्टे ब्रिज निर्माण कार्य के लिए मिली अनुमति

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!