Download Our App

Home » Uncategorized » 14 दिन में माँगें नहीं मानीं तो समर्थन वापस लेंगे, मंत्री पद न मिलने से नाराज

14 दिन में माँगें नहीं मानीं तो समर्थन वापस लेंगे, मंत्री पद न मिलने से नाराज

उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया-कहा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है। विधायकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। इन विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी और 27 अक्टूबर को कैबिनेट विस्तार में बने 4 नए मंत्रियों को हटाने की मांग की। इसके साथ ही वे मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं। सोगामी पर पार्टी नेतृत्व को गुमराह करने और संगठन के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप है।

 

श्रीनगर से सांसद आगा ने इस्तीफे का ऐलान किया – श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने भी इस्तीफे का ऐलान किया है। रूहुल्लाह ने कहा है कि वह 3 नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा सदस्यता, दोनों से औपचारिक इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर वैचारिक प्रतिबद्धताओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। रूहुल्लाह का कहना है कि पार्टी धारा 370 पर केंद्र के फैसल को चुनौती देने के वादे से पीछे हट रही है।

 

विधायकों का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया – बैठक में विधायकों ने 4 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया। इसकी अगुआई पार्टी के सीनियर लीडर और गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। विधायकों ने नेतृत्व के जवाब का इंतजार करने और उसके बाद आगे की रणनीति तय करने का फैसला किया है।
कैबिनेट विस्तार में कई दावेदारों को नहीं मिली जगह – विगत दिवस कैबिनेट विस्तार में नेशनल कॉन्फ्रेंस के 4 विधायक अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू मंत्री बनाए गए। वहीं, निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

इलाज का झांसा देकर चिकित्सा योजना में फर्जीवाड़ा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 14 दिन में माँगें नहीं मानीं तो समर्थन वापस लेंगे, मंत्री पद न मिलने से नाराज
error: Content is protected !!